Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः बिहारेश्वरनाथ धाम में सावन मास की नागपंचमी पर भव्य जलाभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग


बिहारध्बाघराय/प्रतापगढ़। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन मास की नागपंचमी के दूसरे दिन बिहार बाजार स्थित ऐतिहासिक बिहारेश्वरनाथ धाम में भव्य महाजलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को पुनः जीवंत कर गया।

सैकड़ों वर्षों पुराने बिहारेश्वरनाथ धाम में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में लगभग 10,000 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु दूर-दराज के गांवों से डोल-कलश और भजन-कीर्तन के साथ मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मंगल ध्वनि और वेद मंत्रोच्चार के साथ हुई। मंदिर के पुजारियों द्वारा विशेष पूजन एवं रुद्राभिषेक किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का गंगाजल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र से जलाभिषेक किया।

बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया। मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या और भंडारे का भी आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, छाया और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई थी। स्थानीय प्रशासन, ग्राम समिति और आयोजन समिति ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

बिहारेश्वरनाथ धाम को लेकर मान्यता है कि यह मंदिर कई शताब्दियों पुराना है और यहाँ स्थापित शिवलिंग स्वयंभू माना जाता है। नागपंचमी के दिन यहाँ जलाभिषेक करने से सर्पदोष से मुक्ति, परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि प्रतिवर्ष सावन मास में लाखों श्रद्धालु यहाँ दर्शन हेतु आते हैं।

कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और संतों ने भी भाग लेकर लोगों को धर्म, सेवा और एकता का संदेश दिया।इस दौरान शिव भक्तों का स्वागत करने के लिए मीरा देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय कुमार त्रिपाठी,गुड्डू मिश्रा, अजय कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार पाण्डेय, पत्रकार प्रिंस प्रजापति , राजीव कुमार त्रिपाठी, ओम त्रिपाठी , आदि लोग मौजूद रहे।

इस आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि बिहारेश्वरनाथ धाम न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि क्षेत्रीय एकता और सांस्कृतिक पहचान का भी प्रतीक है।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राजेश साहू , राजू केसरवानी, मनोज केसरवानी , सुरेश मोदनवाल, राजेश साहू , रजत केसरी ,आदि लोग रहे। इस दौरान पुलिस की भी मुस्तैदी देखने को मिली

हमारे बिहार बाघराय संवाददाता के अनुसार  सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुबह से ही  उपजिलाधिकारी कुंडा वाचस्पति, व क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता, थानाध्यक्ष बाघराय, श्रवण कुमार,  हथिगवां थानाध्यक्ष आदि पूरे बिहार बाजार को कई सेक्टर में बाटकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए थे, इस दौरान पूरा बिहार बाजार पुलिस छावनी में तब्दील रहा,स्थानीय अभिसूचना इकाई, व सादे वर्दी में महिला पुरुष पुलिस भी, पूरे बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों से निपटने के लिए तत्पर दिखे, पूरे कार्यक्रम की पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार, व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय, स्वयं मुख्यालय से मॉनिटरिंग कर रहे थे, देर शाम तक शिव भक्तों का जनसैलाब जब उमड़ा तो पूरा बिहार शिवभक्त के जयकारों से गूंज उठा, देर शाम तक लगभग 10हजार श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की सूचना प्राप्त हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |