संग्रामपुर: कंचन गुप्ता ने किया वृक्षारोपण
July 11, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष कंचन गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को गायत्री परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर परिसर में कई छायादार व फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में गायत्री मंडल परिवार के व्यवस्थापक डॉ. त्रिवेणी सिंह, संगीता शर्मा, मीना सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी, जिला उपाध्यक्ष केश कुमारी यादव, मीडिया प्रभारी सरिता सिंह, प्रधानाचार्य संसाइन स्कूल सुधा पांडे, शकुंतला सिंह, पवन कुमार, महेश बरनवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। कंचन गुप्ता ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं। हमें पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।