Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता दाऊलाल वैष्णव का निधन


केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का मंगलवार (08 जुलाई, 2025) की सुबह एम्स अस्पताल में निधन हो गया. वे पिछले लंबे समय से सांस लेने की दिक्कत होने के कारण एम्स हॉस्पिटल जोधपुर में भर्ती थे. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उनको वेंटिलेटर पर रखा गया. जोधपुर एम्स ने आज मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि 11:52 बजे पर उन्होंने अंतिम सांस ली है.'

रेल मंत्री के पिता दाऊलाल वैष्णव मूल रूप से पाली जिले के जीवंत कला गांव के निवासी थे. वे अपने परिवार के साथ जोधपुर में आकर बस गए थे. उनका घर जोधपुर के भास्कर चौराहा के पास महावीर कॉलोनी, रातानाडा में स्थित है. दाऊलाल वैष्णव अपने गांव के सरपंच भी रह चुके हैं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. उन्होंने जोधपुर में एक वकील और कर सलाहकार के रूप में लंबे समय तक कार्य किया है.'

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज सुबह 10 बजे जोधपुर पहुंचे. वे एयरपोर्ट से सीधे एम्स (AIIMS) पहुंचे, जहां काफी देर तक मौन भाव से बैठे रहे. बताया जाता है कि अश्विनी वैष्णव को अपने माता-पिता से गहरा लगाव था. प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का अंतिम संस्कार आज जोधपुर में ही किया जाएगा. इसे लेकर परिजनों ने तैयारी शुरू कर दी है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "माननीय केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिताजी दाऊ लाल वैष्णव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को संबल प्रदान करें."

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |