लखनऊः हरियाली है धरती का श्रृंगार, हरित धरा जीवन की पहचान - बृज बहादुर
July 09, 2025
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रेरणादायक आह्वान पर ष्एक पेड़ माँ के नामष् अभियान के अन्तर्गत बुधवार को बख्शी का तालाब (बीकेटी) मंडल के बूथ संख्या 158,241,254, में आयोजित वृक्षारोपण के इस महाभियान में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश अभियान के संयोजक ब्रज बहादुर सम्मिलित होकर पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति अपने प्रेम और कर्तव्य को नमन किया एवं उपस्थित लोगों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया। बता दें कि इस दौरान ब्रज बहादुर ने कहा कि आइए, हम सब मिलकर इस हरियाली के पर्व को जन-जन तक पहुँचाएँ और अपनी माँ के नाम एक हरा-भरा कल सुनिश्चित करें। आप सभी से निवेदन है कि आज अवश्य एक पेड़ लगाएँ और इस मुहिम को गति दें। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण सिंह गप्पू ,जिला मीडिया प्रभारी विवेक सिंह ,मंडल अध्यक्ष संदीप यादव, पूर्व सभासद अवनीश सिंह , बूथ अध्यक्ष गण ज्ञानेंद्र सिंह चैहान ,विजेंद्र अवस्थी, दिनेश वर्मा रविंद्र सिंह ,लवकुश विश्वकर्मा, संदीप कुमार ,धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।