Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: कोतवाली पुलिस की चहुओर हो रही सराहना! कोतवाली व चौकी का बढाया रौनक, अपराध पर लगाया लगाम


जायस/अमेठी। सरकार की मंशा व शासन का आदेश पुलिस विभागीय उच्च अधिकारियों के निर्देश व अमेठी पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक के सख्त तेवर को जायस कोतवाली प्रभारी फॉलो करते हुये अपराधियों पर लगाम लगाते हुये अपराध के ग्राफ मे कमी दिखाई है आपको बताते चले की जायस कोतवाली का बागडोर कुछ माह पहले पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक ने अमरेन्द्र सिंह को सौपी दी है । लोगो की माने तो अमरेन्द्र सिंह एक साफ छवि वाले तेज तर्रार जनता के लिये लोकप्रिय ईमानदार अधिकारी है, पुलिस महकम्मा मे ये एक अपनी अलग छवि बना चुके है। अपराध व अपराधियों के लिये किसी काल से कम नही माने जाते है। सरकार के गाइड लाइन व विभागीय उच्चअधिकारियों का पालन करने वाले विवेकशील निडर अमरेन्द्र के हाथो मे जिले के कई चैकी व थाने की जिम्मेदारी की कमान विभागीये अधिकारी अब तक इन्हे दे चुके है। वर्तमान जायस कोतवाली प्रभारी अमरेन्द्र  अपने विभागीय कार्यो पर खरे उतरते हुये बडे ही बाखूबी से पुलिस विभाग का मान सम्मान बढाते चले आ रहे है। विभागीय कामो मे लगन उच्चअधिकारियों के आदेश का पालन पीड़ित को न्याय देना कोतवाली प्रभारी अमरेन्द्र सिंह की पहली प्रथमिक्ता है जो दिनचर्या मे सुमार बना हुआ है। अपराध व अपराधियों के छक्के छुड़ाने मे भी अमरेन्द्र सिंह माहिर माने जाते है। जायस कोतवाली के अन्तर्गत अपराध करने वाले अपराधी या तो इस वक्त पलायन कर चुके है या फिर सलाखों के पीछे अपना जीवन यापन कर रहे है। देखा जाये तो अपराध जगत को छोडकर भी जायस क्षेत्र मे होने वाले बडे बडे पर्व जुलूस इतिहासिक मेला रैलिया आदि चीजो को बडे ही आसानी से अमरेन्द्र सिंह निभा चुके है। 

जायस थाना परिसर मे सौन्दर्यीकरण टीनसेट मे बैठने की बेहतर व्यवस्था नौगजी चैराहे पर बनी चैकी का जिलाटॉप जीर्णोद्धार,हुआ थाने पर आने वाले फरियादियों व अपराध के ग्राफ मे कमी दिखाई पडी देखा जाये तो ये श्रेय जायस कोतवाली प्रभारी अमरेन्द्र सिंह पर जाती है


कोतवाली प्रभारी अमरेन्द्र सिंह हाल मे ही जायस कोतवाली परिसर की तस्वीर बदल दी है। सदियों से इस कोतवाली मे तमाम कोतवाल साहब का आना जाना लगा रहता हैं। लेकिन किसी की निगाह इन चीजो पर इनायत नही हुयी थी आज पीड़ित को न्याय मिलना,अपराध के ग्राफ मे कमी,थाना परिसर मे फरियादियों के कतार मे कमी, थाना परिसर मे साफ सफाई पेड पौधे सौन्दर्यीकरण प्रत्येक थाना दिवस पर आने वाले आगंन्तुगणो को बैठने के लिये थाना परिसर मे एक बेहतरीन टीनसेट रखवाकर बैठने की उचित व्यवस्था करा दी गयी हैं। इन्ही के द्वारा जायस कोतवाली के अन्तर्गत नौगजी चैराहा पर बनी पुलिस चैकी का जीर्णोद्धार कराकर इस चैकी को जिलाटॉप पुलिस चैकी बना दिया गया है।अमरेन्द्र सिंह अपने बेहतर कार्यो को लेकर पुलिस प्रशासन व जनता के लिये  एक नजीर बने हुये है। देखा जाये तो ऐसे कामकाजी ईमानदार जनता के लोकप्रिय अधिकारी बहुत कम मिलेगे ऐसे अधिकारी  जनता के दिलो मे राज करने के साथ साथ पुलिस विभाग का भी नाम रोशन कर रहे है। जो आज पूरे क्षेत्र मे शान्ति सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने को लेकर न्यायप्रिय कोतवाली प्रभारी अमरेन्द्र सिंह क्षेत्र मे चर्चा का विषय बने हुए है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |