प्रतापगढः मत्स्य पालक राजकीय मत्स्य प्रक्षेत्र बेलहा लालगंज से मत्स्य बीज क्रय कर अपने तालाबों में संचय करें
July 03, 2025
प्रतापगढ़। जिले में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण विकास कुमार दीपांकर ने गुरुवार को बताया कि राजकीय मत्स्य प्रक्षेत्र बेलहा लालगंज में उत्तम कोटि का मत्स्य बीज (रोहु, कतला, नैन, सिल्वर, ग्रास, कॉमन कार्प प्रजाति) मत्स्य पालन हेतु तालाब में संचय योग्य उपलब्ध है। इच्छुक मत्स्य पालक द्वारा मत्स्य बीज क्रय कर अपने तालाबों में संचय कर सकते है। मत्स्य बीज क्रय हेतु प्रक्षेत्र प्रभारी श्री कमलेश कुमार बौद्ध से सम्पर्क कर जिनका मोबाइल नम्बर-9695120662 है से राजकीय मत्स्य प्रक्षेत्र बेलहा लालगंज प्रतापगढ से मत्स्य बीज प्राप्त किया जा सकता है।