लखनऊः एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विधायक ने लगाया पेड़! बीकेटी एसडीएम, महिगवां थाना प्रभारी सहित अन्य ग्रामीण रहे मौजूद
July 09, 2025
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर लखनऊ बीकेटी विधानसभा भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने बुधवार को ग्रामसभा अलदमपुर में श्श्एक पेड़ माँ के नामश्श् अभियान के तहत आयोजित मनरेगा के अंतर्गत वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ष्हर खेत में मेड़, हर मेड़ पर पेड़ष् के संकल्प को साकार करने पौधारोपण किया। इस दौरान विधायक ने कई जगहों पर पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत कार्य में सहभागिता कर एक नई ऊर्जा का अनुभव हुआ। आइए, हम सभी मिलकर अपने आस-पास अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करें। इस दौरान उपजिलाधिकारी सतीश चन्द्र त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी पूजा पाण्डेय, महिगवां थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह,ग्राम प्रधान फूलमती, प्रधान प्रतिनिधिगण अतुल शुक्ला,आसित शुक्ला, क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश पाण्डेय अन्य भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीण मौजूद रहे।