संग्रामपुर: अभियान में भी नहीं हो रही है साफ सफाई
July 14, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र में संचारी रोग अभियान के तहत भी गांव में नालियां बजबजा रही है। उसपर उगी घास नाली को बंद करते दिखाई दे रही है। क्षेत्र के पूरे तिवारी मजरे करनाई पुर निवासियों का कहना है की कोई भी अभियान चल रहा हो लेकिन इसका फायदा पूरे तिवारी को नहीं मिल पा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चल रहा है इसमें साफ सफाई को लेकर प्रमुख अभियान माना जाता है लेकिन इस पुरवे में इस अभियान का कोई असर नहीं पड़ रहा है। ग्राम निवासियों का कहना है कि इस पुरवे में नाली बज बजा रही है बरसात का पानी नालियों में ना जाकर सड़कों पर भरा रहता है जिसके कारण आने-जाने में समस्या हो रही है इसके लिए ग्राम विकास अधिकारी कई बार कहा गया लेकिन अभियान में भी साफ सफाई नहीं की जा रही है।