Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः विधायक राजेश्वर सिंह ने श्रद्धेय स्वं मुखर्जी प्रतिमा पर फूल अर्पण कर नमन कर ,उनके बलिदान को याद किया


लखनऊ। राष्ट्र निर्माता, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और एकात्म राष्ट्रवाद के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के पावन अवसर पर बखशी का तालाब भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में संगोष्ठी आयोजित की गई। आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ राजेश्वर सिंह शामिल हुए। इस दौरान बीकेटी मंडल अध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि विधायक राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन एवं ओजस्वी उद्बोधन विचार को हम व बूथ अध्यक्षो ने सुना। विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण, युवाओं की भूमिका और डॉ. मुखर्जी जी के बलिदान को समझने का नया दृष्टिकोण दिया और डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान विधायक राजेश्वर सिंह ने सभी के साथ मिलकर मां के नाम एक पेड़ भी लगाया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बाबा प्रदीप यादव, जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश तिवारी, संदीप यादव मंडल अध्यक्ष बीकेटी,अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद रावत, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अंजू रस्तोगी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष के .के. अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी विवेक सिंह, जिला मंत्री संदीप यादव,कौशल सिंह, संजेश सिंह , जिला प्रतिनिधि राहुल लाल तथा समस्त शक्ति केंद्र के संयोजक गण व सम्मानित बूथ अध्यक्ष गण सहित देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |