अमेठीः नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा का किया गया स्वागत
July 04, 2025
अमेठी। संग्रामपुर गुरुवार की रात करीब 8 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय से जारी सूची में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संग्रामपुर का अध्यक्ष ब्राह्मण चेहरा के रूप में बृजेश मिश्रा को चुना गया। सूची जारी होने के बाद नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। शुक्रवार को संग्रामपुर क्षेत्र के कांग्रेसी और जिले से कांग्रेसी आकर बृजेश मिश्रा को माला पहनकर मिठाई खिलाकर उनका सम्मान की बृजेश मिश्रा के अध्यक्ष बनने के बाद युवाओं में ऊर्जा का संचार हुआ, धीरज सिंह कैंटी नहीं बताया कि कांग्रेस को संग्रामपुर की धरती से बृजेश मिश्रा के रूप में एक संजीवनी मिली हुई है। कांग्रेस नेता सुभाष सिंह ने बताया की बृजेश मिश्रा के सहयोग से कांग्रेस संग्रामपुर में मजबूत रही और उनकी अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी की सदस्यता लेने में तांता लग जाएगा। इसी प्रकार संग्रामपुर क्षेत्र के कांग्रेस को नवनियुक्त अध्यक्ष को पाने के बाद पार्टी संग्रामपुर को मजबूत हुई है। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी संग्रामपुर बृजेश मिश्रा ने बताया की कांग्रेस के शासनकाल में पंचायती राज व्यवस्था समृद्ध हुई थी। जनता का भी विश्वास कांग्रेस पार्टी पर आज भी बना हुआ है। उन्होंने कहा पार्टी ने बड़े विश्वास से हमें संग्रामपुर की धरती का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया है हम पूरे निष्ठा वहां से पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन पहुंच कर संग्रामपुर में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हीरामन कनौजिया, बलराम वर्मा विजेंद्र सिंह लोहा, इंद्रभान सिंह प्रधान, सत्येंद्र सिंह, शहीद कई लोग मौजूद रहे।