विछवां/मैनपुरी। गुरुवार को दोपहर कंपोजिट विद्यालय बिछवा में उपजिलाधिकारी कुरावली नीरज कुमार व खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार व थाना प्रभारी आशीष दुबे ने विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधारोपण कराए।
कार्यक्रम में बोलते हुए उप जिलाधिकारी कुरावली नीरज कुमार ने बताया की वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधों की रखवाली करना अति आवश्यक है। जो भी वृक्ष इस विद्यालय में लगाए गए हैं सभी विद्यालयों की जिम्मेदारी पट्टिका लगाकर विद्यालय के छात्राओं को दी जायेगी। उन्होंने विद्यालय में लगी वाटिका का निरीक्षण भीकिया। बच्चों के लिए बनने वाले खाना रसोई घर का निरीक्षण किया। मध्यान भोजन का भी निरीक्षण किया। साथ ही क्षेत्र के गांव जरौली में स्थित शहीद आर एन एस एजुकेशन एकेडमी में विद्यालय प्रबंधक कौशलेंद्र सिंग एवं प्रधानाचार्या चित्रांका चैहान ,ने विद्यालय में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का पौधा रोपण किया ,कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार के साथ थाना अध्यक्ष आशीष कस्बा चैकी प्रभारी सुरेश सिंह विद्यालय के प्रधानाचार्य राम प्रकाश मौर्य सावित्री देवी ममता चैहान प्रभादेवी सुविधा चैहान लक्ष्मी देवी मोनिका दीक्षित, आदि के साथ स्कूली छात्राएं मौजूद रहे।