बेवर/मैनपुरी। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन कस्बा बेवर के नगर पंचायत कार्यालय स्थित गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास से मनाया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने देश के रक्षामंत्री को बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। राजनाथ सिंह देश के सबसे वरिष्ठ राजनेताओं में से एक हैं। उनके जन्मदिन पर जनप्रतिनिधियों समेत तमाम भाजपा नेताओं ने उन्हे बधाई दी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मैरिज होम नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि रक्षामंत्री रहते हुए उन्होंने देश के रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने का उनका प्रयास सराहनीय है। उन्होंने अपने परिश्रमी स्वभाव और बुद्धिमत्ता से अपनी अलग पहचान बनाई है। भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और हमारे सशस्त्र बलों को मजबूत करने के उनके प्रयास सराहनीय हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बधाई देते हुए कहा कि वे देश की सैन्य शक्ति को मजबूत करने और रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में सराहनीय कार्य कर रहे हैं ।संगठन से लेकर सरकार तक, आपने सभी दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है और सामाजिक जीवन जीने वालों को प्रेरणा दी है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करती हूं।
नगर पंचायत अध्यक्ष सरितकांत भाटिया ने कहा कि देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भारतीय राजनीति में आदर्शों, ईमानदारी और संयम के प्रतीक हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पांच दशकों से अधिक का आपका सार्वजनिक जीवन राष्ट्रनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और नैतिक राजनीति का एक ज्वलंत उदाहरण है। प्रभु श्री राम की कृपा आप पर बनी रहे। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करे।इस मौके पर भाजपा नेता विजय सिंह बैस, ज्ञानेंद्र सिंह चैहान,प्रदीप तिवारी,मानसिंह शाक्य,ब्रजेश शाक्य,सुमित सिकरवार,रामनिवास शुक्ला,राजीव राठौर,जयपाल सिंह समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के रक्षामंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।
राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 में उत्तर प्रदेश के भभुआरा गांव में हुआ था। वे देश के सबसे वरिष्ठ राजनेताओं में से एक हैं। उन्होंने 1974 में राजनीति में प्रवेश किया। अक्तूबर 2000 में वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इससे पहले नवंबर 1999 में, वे केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री थे। 2003 में केंद्र में कृषि मंत्री बने। भाजपा ने राजनाथ सिंह को 2013 से 1015 तक के कार्यकाल के लिए पार्टी अध्यक्ष चुना। 2014 में मोदी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री बने और 2019 में उन्हें देश का रक्षा मंत्री बनाया गया। 2024 में जब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए तीसरी बार केंद्र में सत्ता में आई, तब भी वह इस पद पर बने रहे।