Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने की पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की घोषणा


भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और उनके पति पारुपल्ली कश्यप अब शादी के बंधन से अलग हो रहे हैं। साइना नेहवाल ने जानकारी दी है कि उन्होंने आपसी सहमति से पारुपल्ली कश्यप से अलग होने का फैसला किया है। साइना नेहवाल ने इस फैसले को लेकर रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस अपडेट भी शेयर किया है। साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप से जुड़ी इस खबर ने खेल जगत को पूरी तरह से हैरान कर दिया है।

अपने फैसले के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की चैंपियन साइना नेहवाल ने लिखा- "जिंदगी हमें कभी-कभी अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, विकास और उपचार का विकल्प चुन रहे हैं। मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। इस दौरान हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।"

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल पहले शादी की थी। जानकारी के मुताबिक, साइना और पारुपल्ली हैदराबाद में स्थित पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी में ट्रेनिंग के दौरान मिले थे। दोनों इस खेल में काफी आगे बढ़े। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में दोनों न शादी की थी। हालांकि, शादी तक दोनों के रिलेशनशिप के बारे में लोगों को भनक भी नहीं थी।

साइना नेहवाल ने साल 2012 में आयोजित लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह साल 2015 में विश्व बैड​मिंटन रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गई थीं। साइना ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला थीं। वहीं, पारुपल्ली कश्यप ने साल 2014 में आयोजित ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था और लगातार अच्छे प्रदर्शन से अपनी पहचान बनाई थी। वर्ल्ड रैंकिंग में पारुपल्ली छठे पायदान तक पहुंच गए थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |