Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मैनपुरीः श्री एकरसानन्द आश्रम में हुआ गुरु पूजन


मैनपुरी। गुरू पूर्णिमा का पर्व नगर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री एकरसानंद आश्रम में ब्रहम्मलीन स्वामी श्री शारदानंद सरस्वती जी महाराज की कृपा छाया एवं महामण्डलेश्वर स्वामी श्री हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में गुरू पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया।

आश्रम के गर्भ गृह में स्वामी श्री एकरसानन्द सरस्वती, स्वामी भजनानंद सरस्वती जी महाराज के श्री विग्रह रूप की वैदिक मंत्रों के बीच शोडसोपचार पूजा आचार्यो द्वारा करायी गयी। इसके उपरांत ब्रहम्मलीन स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज की समाधी स्थल पर महामण्डलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज व दूर दराज जनपदों, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश से आये श्रद्धालुओं द्वारा पूजन अर्चन किया गया। वहीं श्रद्धालुओं ने महामण्डलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज का भी पूजन कर आर्शीवाद लिया।

इस अवसर पर  डा. संजीव मिश्रा वैधजी, सूर्यकांत त्रिपाठी, राम खिलाड़ी यादव, पुरुषोत्तम गुप्ता, रज्जन गुप्ता, अतुल कृष्ण द्विवेदी, श्याम जी दीक्षित, नीरज बाबू, रामबदन पाण्डेय, सुभाष मिश्रा, मीडिया प्रभारी आकाश तिवारी, अनिल गुप्ता समाजसेवी आदि भक्त प्रमुख रुप से मौजूद रहे। इस दौरान आश्रम में प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। जो कि देर शाम तक चलता रहा।

नगर के पंजाबी काॅलोनी स्थित सूर्य मंदिर में आचार्य तिलकेन्द्र शेखर त्रिपाठी व आचार्य विमलेश त्रिपाठी का वैदिक परम्परा से शिष्यों ने पूजन किया। इससे पूर्व मन्दिर में सुन्दर काण्ड पाठ किया गया। इस अवसर पर सूर्य मंदिर में आयोजित भण्डारे में भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर टीकाराम बंसल, जय भगवान बंसल दिल्ली, शशीकांत श्रीवास्तव लखनऊ, सूर्यकांत दीक्षित, अरविंद राठौर, हृदेश शुक्ला, श्याम जी, विनीत पाठक, जय प्रकाश सक्सेना आगरा, योगेन्द्र सिंह, रज्जू राठौर, वीर सिंह भदौरिया, राजेन्द्र सिंह, अजय दुबे अंजू, आरती दुबे, अबधेश सिंह, सार्थक आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालू मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |