Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: लखनऊ में 2 अगस्त को होगा विशाल धरना प्रदर्शन - कुलदीप यादव


उन्नाव। राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय संजय सिंह के आह्वान पर “स्कूल बचाओ अभियान” के अंतर्गत आम आदमी पार्टी उन्नाव की टीम ने आज सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के गड़सर गांव में उस प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया, जिसे बंद किए जाने की प्रक्रिया प्रशासन द्वारा की जा रही है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव और जिला प्रभारी तुषार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मिलकर स्कूल परिसर का निरीक्षण किया और बच्चों के भविष्य को लेकर गहरी चिंता जाहिर की। जिला प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार की ओर से शिक्षा को लेकर उदासीनता दुर्भाग्यपूर्ण है।

जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव ने कहा कि शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार है और इसे किसी भी सूरत में छीना नहीं जा सकता। विद्यालय बंद होने की आशंका के विरोध में गांववासियों का समर्थन लगातार मिल रहा है, जिससे जन आंदोलन को जमीनी मजबूती मिल रही है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव ने घोषणा की कि यदि प्राथमिक विद्यालय को बंद करने की योजना वापस नहीं ली गई तो 2 अगस्त 2025 को लखनऊ के इको गार्डन में एक विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बच्चों की शिक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी और पूरे प्रदेश में इस विषय को लेकर आवाज उठाई जाएगी।

निरीक्षण के पश्चात गड़सर गांव में ही “हर घर संपर्क अभियान” के अंतर्गत एक विशेष बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आम जनमानस से संवाद बढ़ाने और सरकारी योजनाओं की सच्चाई जनता तक पहुंचाने के तरीकों पर चर्चा की गई।

इस बैठक में यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष ललित वाल्मीकि भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस समाज में शिक्षा नहीं बचेगी, वहां विकास की कल्पना भी अधूरी है।

जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव ने दो टूक कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा के मुद्दे पर सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष को तैयार है, और यदि जरूरत पड़ी तो प्रदेशव्यापी जन आंदोलन किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दीपक राजपूत, जिलाध्यक्ष यूथ विंग दीपू कुमार,यूथविंग जिला महासचिव भानू प्रकाश,जिला कार्यकारिणी सदस्य रईस अहमद,समाजसेवी पप्पू खान,नफीस शेख,अनिल कुमार,सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता ग्रामीण तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |