Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मॉनसून ने में मचाया कहर! उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के भीतर 14 लोगों की मौत


देशभर में मॉनसून फुल एक्टिव हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश और बाढ़ का असर दिखाई दे रहा है। मॉनसूनी आफत का कहर मैदान से लेकर पहाड़ तक दिख रहा है। उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश के बीच इससे जुड़ी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई है। आइए जानते हैं कि किन जिलों में कितने लोगों की मौत हुई है।

बारिश के कारण हुई घटनाओं में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, इन लोगों की मौत बिजली गिरने, डूबने और सांप के काटने सहित विभिन्न घटनाओं में हुई है। राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। कार्यालय ने कहा है कि मृतक लोगों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। मौत की ये घटनएं शनिवार रात 8 बजे से लेकर रविवार रात 8 बजे के बीच में रिपोर्ट की गई हैं।

उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है। मौसम विभाग ने राज्य में 17 जुलाई तक बारिश का अनुमान जताया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |