Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: नगर निगम का ऐतिहासिक वृक्षारोपण अभियान सफल, एक दिन में 1,37,312 पौधे रोपे! एक पेड़ मां के नाम - 2.0 कार्यक्रम में नागरिकों की शानदार भागीदारी


लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए लखनऊ नगर निगम द्वारा एक पेड़ मां के नाम - 2.0 अभियान के तहत एक दिन में 1,37,312 पौधों का सफलतापूर्वक रोपण किया गया। इस अभियान का आयोजन आम्रपाली योजना, दुबग्गा में भव्य रूप से किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा के विधायक पंकज सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने लाल चंदन का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम कीअध्यक्षतामहापौर   सुषमा खर्कवाल  ने की, जिन्होंने रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया।इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें उप नेता पार्षद दल  सुशील तिवारी श्पम्मीश्, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकृष्णा लोधी, पार्षदगण रोशनी रावत, कमलेश पटेल, अनुराग मिश्रा अन्नू, धर्मेंद्र सिंह,  सी.बी. सिंह, अजय दीक्षित और गीता देवी शामिल रहे।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त श्री ललित कुमार, श्रीमती नम्रता सिंह, श्री अरुण कुमार गुप्त, डॉ. अरविंद कुमार राव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री अशोक सिंह, चीफ इंजीनियर सिविल महेश वर्मा, चीफ इंजीनियर आरआर  मनोज प्रभात, सभी जोनल अधिकारी और उद्यान विभाग की टीम ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।अपर नगर आयुक्त उद्यान डॉ. अरविंद कुमार राव की देखरेख में इस महाअभियान के अंतर्गत भरावन कला में 14,314 पौधे, रसूलपुर कायस्त स्थित जानकीपुरम थर्ड वार्ड में 81,800 पौधे और शहर के विभिन्न पार्कों में 41,198 पौधे रोपे गए।उद्यान अधीक्षक  गंगाराम गौतम एवं  शशिकांत शशि ने बताया कि अभियान के अंतर्गत आम, सिंदूर बेल, आंवला, पीपल, नीम, बॉटल ब्रश, जामुन, कचनार, इमली, पाकड़, बरगद, रुद्राक्ष, पारिजात और अर्जुन सहित अनेक प्रजातियों के पौधे लगाए गए।विधायक  पंकज सिंह  ने कहा कि नगर निगम द्वारा पर्यावरण के संरक्षण हेतु किया गया यह वृक्षारोपण अभियान अत्यंत प्रेरणादायक है। एक ही दिन में 1.37 लाख से अधिक पौधे लगाना न केवल रिकॉर्ड बनाने का कार्य है, बल्कि यह भावी पीढ़ियों को एक स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण देने की दिशा में एक सशक्त कदम है। मैं महापौर  और उनकी टीम को इस प्रयास के लिए बधाई देता हूं।महापौर  सुषमा खर्कवाल  ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान हमारे भावनात्मक और सामाजिक दायित्व का प्रतीक है। यह न केवल हरियाली बढ़ाने की पहल है, बल्कि हमारी धरती माता और जीवनदायिनी प्रकृति के प्रति सम्मान प्रकट करने का माध्यम भी है। नागरिकों से मेरी अपील है कि वे लगाए गए पौधों को अपनाएं, उनकी देखभाल करें और इस अभियान को एक जन आंदोलन बनाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |