Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः अवैध चाकू, जुआ, शराब और अपहरण में लिप्त 10 अभियुक्त गिरफ्तार


बाराबंकी। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। बीते 24 घंटे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने  1 वारण्टी, 8 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, साथ ही 30 व्यक्तियों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की । थाना सफदरगंज पुलिस ने  चेकिंग के दौरान रामकुमार पुत्र शम्भूलाल (बिरौली) और रितेश पुत्र रामसमुझ (सतरिख) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2  चाकू बरामद किए। दोनों के खिलाफ थाना सफदरगंज पर  सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। थाना सफदरगंज की ही एक अन्य टीम ने ज्याजुल (दादरा), भूरे और मुनेश्वर (राजापुर सैदाबाद) को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उनके पास से एक ताश की गड्डी व 3,620 रूपये नगद बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जबकि गुरूवार को 

थाना सफदरगंज पुलिस ने देशराज पुत्र राजाराम निवासी शहरी, बदोसराय को 10 लीटर  देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |