लखनऊ: नगर निगम 04 जुलाई को आयोजित करेगा संपूर्ण समाधान दिवस! शहरवासियों की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु सभी विभाग रहेंगे उपस्थित
July 03, 2025
लखनऊ ।नगर निगम द्वारा शहरवासियों की समस्याओं के समाधान को लेकर हर महीने के पहले शुक्रवार को आयोजित किए जाने वाले संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 04 जुलाई, शुक्रवार को किया जाएगा। इस बार भी त्रिलोकनाथ सभागार, नगर निगम मुख्यालय, लालबाग में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक यह समाधान दिवस आयोजित होगा। ळप्ै सर्वेक्षण के बाद कई भवन स्वामियों द्वारा कर निर्धारण को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। ऐसे मामलों के समाधान के लिए नागरिक इस संपूर्ण समाधान दिवस में भाग ले सकते हैं। साथ ही जलकल, सफाई, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।नगर निगम लखनऊ ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 04 जुलाई को समय से पहुंचे और अपनी समस्या से संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं ताकि मौके पर ही उनकी शिकायत का त्वरित समाधान किया जा सके। नगर आयुक्त ने कहा कि यह समाधान दिवस केवल समस्याओं के निस्तारण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनता और प्रशासन के बीच संवाद एवं विश्वास का एक सशक्त माध्यम भी है।