Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: भाजपा सरकार 11 साल का डंका पिट रही हैं और जनता महंगाई की चक्की पीस रही है।

सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई की चक्की चलाकर भाजपा सरकार का किया विरोध।

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा,R,T,S चौक पर भाजपा सरकार के 11 साल को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने महंगाई वाली सरकार बता करऔर चकरी चला कर किया प्रदर्शन, नेतृत्व कर रहे समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार महंगाई बढ़ रही है भाजपा सरकार अपनी 11 साल की उपलब्धियां को बताने में परेशान है लेकिन आज देश और प्रदेश में लगातार महंगाई बढ़ रहा है खाद्य पदार्थ पेट्रोल डीजल रसोई गैस सिलेंडर महंगा हो गया भाजपा सरकार में G,D,P की विकास दरें लगातर घट रही है प्रमोद यादव ने कहा भाजपा सरकार में किसानों का आय,दुगना नहीं हुआ,  किसान परेशान है, आज जिस तरीके से काफी किताब दवा महंगा हो रहा है महिलाएं परेशान हैं एक तरफ पढ़े लिखे नौजवान नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं जबकि बिजली की  महंगाई कमर तोड़ रही है, विमला भारती कल्याणी कोल कहा कि हम महिलाएं भाजपा सरकार में लगातार परेशान हो रहे हैं घर का खर्च चलाना मुश्किल हो जा रहा है इस सरकार में बच्चों को पढ़ना मुश्किल हो रहा है सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि, देश प्रदेश की भाजपा सरकार में किसान नौजवान व्यापारी परेशान है भाजपा सरकार में लगातार महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार बढ़ रहा है भाजपा की 11 साल के कार्यकाल में जनता महंगाई से परेशान है मुन्ना कुशवाहा सुरेश अग्रहरि ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार महंगी शिक्षा महंगा काफी किताब महंगा आटा चावल दाल आज प्रदेश की जनता इस सरकार से दुखी है जबकि यह सरकार में अच्छे दिन का वादा किया था लेकिन सरकार बनती है भाजपा ने जनता का कमर तोड़ने का काम किया प्रदर्शन में मुख्य रूप से, शिवकुमारी भारती मनोज प्रजापति विनोद यादव, राजेश मौर्य, बचाऊ भारती,जुनैद अंसारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |