Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः श्याम करन बने मंडल उपाध्यक्ष


अमेठी। भारतीय जनता पार्टी के विधान सभा अमेठी के नवनियुक्त मंडल कार्यसमिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों का माल्यार्पण कर क्षेत्र के शहरी गांव में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल एवं मंडल अध्यक्ष निमिषा त्रिपाठी ने स्वागत किया । पार्टी में पहले से ही दायित्व निर्वहन कर रहे ज्यादातर सदस्यों को पहले से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल अध्यक्ष निमिषा त्रिपाठी ने बताया कि सरकार की नीति रीति को जन जन तक पहुंचाने में पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहती है। बताया कि अब जिन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है वे अपने दायित्व निर्वहन के लिए पूरे मनोयोग से लगे हैं। सनहा गांव के श्याम करन को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है इनके इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। वहीं राजीव शुक्ल,राजेश शर्मा, रामेंद्र जायसवाल के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी संभाली है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |