Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली के रिठाला में धू-धूकर जली CCTV फैक्ट्री, 3 लोगों की मौत


दिल्ली के रिठाला इलाके में एक CCTV फैक्ट्री में जबरदस्त आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने आग बुझाने की कोशिशें कीं, लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद फायर ब्रिगेड को घटना की खबर दी गई। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में 3 लोगों की मौत हुई है।

आग पर काबू पाने के लिए बुलडोजर से पीछे की दीवार को तोड़ा गया। ये फैक्ट्री रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास है। आग लगने की वजह के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन करोड़ों का नुकसान होने की आशंका है।

स्थानी निवासियों ने बताया कि 2-3 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर 10 दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन हम दूसरी और तीसरी मंजिल पर नहीं जा सकते। जब हम अंदर जा पाएंगे, तब देखेंगे कि कोई हताहत हुआ है या नहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |