Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः दबंगों ने अकारण महिला सहित बेटे भतीजे को पीटा ,लोहे की राड से सर फोड की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज


लखनऊ। आशियाना थाना इलाके में सोमवार को दबंगों ने महिला के बेटे भतीजे की जमकर पीटाई करने के साथ लोहे की राड से फोडा सर फोड़ बीच-बचाव करने पर महिला संग छेड़छाड़ कर धमकी दे फरार हो गए । पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर एम में रहने वाली महिला के अनुसार सोमवार 16 जून सोमवार को  5 से 7 अज्ञात लोगों ने मिलकर उनके  बेटे व भतीजे पर अकारण हमला कर पीटाई करने लगे और लोहे की राड सर पर मार चोटिल कर दिया। वहीं पीड़िता का कहना था कि उक्त दबंगों ने बीच-बचाव करने पर उनके संग मारपीट करने के साथ उनके कपड़े खीच अश्लीलता करने के साथ गाली गलौज कर धमकी दे फरार हो गए। जिसके चलते उसने स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |