Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कादीपुरः गुडवर्क! अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार


कादीपुर/सुलतानपुर। जनपद की कादीपुर पुलिस ने अवैध अल्प मिश्रित कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षकय के आदेश के अनुपालन में  वांछित/संदिग्ध अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी कादीपुर के निर्देशन में  उ0नि0 आनन्द वाजपेयी व का0 विकास कुमार गोड़ व म0का0 शिल्पा ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर हिकमत अमली से अभियुक्त उपरोक्त को पुलिस हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक श्री श्याम सुन्दर ने बताया कि गिरफ्तार किये गये युवक के पास से एक अदद प्लास्टिक की पिपिया मे करीब 15 ली0 अवैध अल्प मिश्रित कच्ची शराब एक अदद नीले रंग की पाईप एक अदद एल्यूमिनियम की पतेली एक सफेद पन्नी मे नवसादर एक काली पन्नी में लगभग 1ाह नमक एक अदद टीन कनस्टर एक नीले रंग की बाल्टी मे लहन बरामद किया गया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |