Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः बस में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला परिचालक का शव, हड़कंप


अमेठी। अमेठी डिपो में तैनात बस परिचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान संजय श्रीवास्तव (उम्र 56 वर्ष) पुत्र स्व. केदार प्रसाद, निवासी जनपद अयोध्या के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय श्रीवास्तव बीती रात डिपो की बस लेकर सुल्तानपुर गए थे। वहीं पर उन्होंने रात्रि विश्राम किया और सुबह अमेठी लौटने की तैयारी में थे। बताया जा रहा है कि वह बस में अपनी निर्धारित सीट पर बैठकर चालक के आने का इंतजार कर रहे थे। सुबह जब चालक बस पर पहुंचा तो देखा कि संजय श्रीवास्तव अपनी सीट पर मृत अवस्था में बैठे थे। यह दृश्य देखकर चालक और अन्य कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो संतान हैंकृएक 25 वर्षीय बेटा और 22 वर्षीय बेटी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देखकर रो-रो कर बुरा हाल हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, और मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |