- 11 में वर्षों में हर वर्ग को मिला अधिकार और सम्मान-दुर्गेश त्रिपाठी
- प्रधानमन्त्री मोदी के 11 वर्षों में भारत ने दिखा दिया कि अब देश विकास भी करता है और दुश्मनों का विनाश भी -चन्द्रमौलि सिंह
अमेठी। केन्द्र सरकार के विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के लिए 11 साल पूर्ण होने के अवसर पर जगदीशपुर स्थित राधे कृष्णा मैरिज हॉल में मण्डल जगदीशपुर द्वारा विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन मण्डल अध्यक्ष शेखर तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी,भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी रहे।विकसित भारत संकल्प सभा को विधायक सुरेश पासी,पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी,प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने संबोधित किया। सम्बोधन में वक्ताओं ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी गई जहां नारी शक्ति विकास की परिधि निकालकर केंद्र में आई है मध्यमवर्ग को रोजमर्रा की जिंदगी में सम्मान मिला है साहसिक सुधारो ने व्यापार को नई उड़ान दी है समावेशी विकास का स्पष्ट और सुगम रास्ता तैयार किया है मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास की भावना से हर क्षेत्र में आए इस उद्देश्य को लेकर के कार्य करने का काम किया है। मोदी सरकार के 11 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए जाना जाता है । आगे अपने सम्बोधन में कहा कि भारत की संकल्पना में हम सभी लोगों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है विकसित भारत सिर्फ एक योजना नहीं एक सपना है जो सपना जिसका मतलब केवल आर्थिक विकास नहीं बल्कि देश के हर नागरिक कैसे के सपनों और उम्मीदों का प्रतिबिंब है।विकसित भारत मतलब हर गांव हर शहर हर घर में खुशहाली समृद्धि और समान अवसर प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में अमृत काल में देश हर क्षेत्र शिक्षा स्वास्थ्य किस टेक्नोलॉजी और पर्यावरण में लगातार प्रगति कर रहा है हमारा लक्ष्य केवल आर्थिक विकास नहीं बल्कि एक शक्तिशाली भारत बनाना है जो विश्व मंच पर मजबूती से अपनी आवाज बुलंद करें प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में अमृत काल में मेक इन इंडिया स्टार्टअप इंडिया और स्वर का लोकल जैसे अभियान आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ताकत बन रहे हैं हमें विदेश की निर्भरता छोड़कर देश की क्षमताओं पर भरोसा करना है।अमृत काल महिला सशक्तिकरण का युग है। इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी,राम हेत वैश्य,राजेश सिंह मंडल अध्यक्ष,डी सी कौशल,जगदीश पाठक,प्रवीण सिंह सहित सैकड़ों जन उपस्थित रहे।