Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः वन विभाग की नर्सरी से पौधों की ढुलान शुरू


अमेठी। बरसात होते ही पौध रोपण के लिए वन विभाग की नर्सरी से पौधों की ढुलान शुरू हो गई। जल्द ही पौधों का रोपण शुरू हो जाएगा। वहीं इस बार लोगों को आकर्षित करने के विभाग ने गोपाल वन आदि योजना संचालित किया है। आसमान से गिरी पानी की बूंदों ने खेती किसानी के साथ पौध रोपण की तैयारी शुरू कर दिया है। वह विभाग की नर्सरियों से पौधों की उठान शुरू होने लगा है। पौध रोपण के लिए जिले के 24 विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। इन विभागों से वन विभाग ने पौधों का मांग पत्र मांगना शुरू कर दिया है।

तीन वर्ष का विवरण

वर्ष 2023 में शासन ने 45 लाख 54 हजार 70 पौधों का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिसमे वन विभाग ने अकेले 244 लाख पौध रोपण कराया था। वहीं वर्ष 2024 में शासन ने 46 लाख,65 हजार 560 पौधों का लक्ष्य दिया था। जिसके सापेक्ष विभाग ने अकेले 24 लाख,74 हजार 955 पौध रोपण कराया था। इस वर्ष 2025 में पौध रोपण कराने के लिए 43 लाख 64 हजार 560 का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें से वन विभाग अकेले 2002400 लाख पौध रोपण कराएगा। इसके लिए तैयारी लगभग विभाग ने पूरा कर लिया है। विभागीय सूत्रों का दावा है कि वन विभाग की नर्सरी में पौध तैयार करने में लगभग 23 लाख,62 हजार 160 रुपये की धनराशि खर्च हुआ है। इस संबंध में जिला वनाधिकारी रणवीर मिश्रा ने बताया कि पौध रोपण के लिए सभी तैयारी पूरी हो है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |