Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जेल पहुंचते ही खुला राज! लॉरेंस बिश्नोई के लिए ऑस्ट्रेलिया से किसने भेजे महंगे गिफ्ट


गुजरात के साबरमती सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए ऑस्ट्रेलिया से एक रहस्यमयी कूरियर आया है, जिसने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए. यह कूरियर गुजरात के फॉरेन पोस्ट ऑफिस में पकड़ा गया, जो राज्य से आने-जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय शिपमेंट को संभालता है. सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक यह पार्सल कथित तौर पर वंदना गौर के नाम से भेजा गया था, जिसका पता ऑस्ट्रेलिया में था. हालांकि जांच में यह फर्जी पाया गया. पार्सल में बस एक तौलिया और एक पॉवरफुल शेवर रखा था. इन चीजों के लिए विदेश से पार्सल भेजे जाने की वजह से अधिकारियों का शक गहरा गया है. सुरक्षा एजेंसियों को इस इस बात का शक है कि इस पार्सल को टेस्ट कर के तौर पर भेजा गया हो ताकि यह पता लगाया जा सके कि जेल में बिश्नोई तक कोई डिलीवरी पहुंचाने में कोई दिक्कत तो नहीं है.

इस कूरियर के लिए अंतरराष्ट्रीय डाक शुल्क के रूप में करीब 7000 रुपये चुकाए गए, जो इस सामान्य चीजों के हिसाब से कहीं अधिक है. इस वजह से अधिकारियों को शक है कि इसके पीछे कोई बड़ा मकसद हो सकता है. यह पहला मौका नहीं है जब जेल में इस तरह के सामान पहुंचाने की कोशिश की गई हो. इसके पहले भी कई राज्यों से इस तरह की घटनाएं सामने आ चुका है.

इस बीच लॉरेंस बिश्नोई और बिन्नी गुज्जर गिरोह से कथित तौर पर जुड़े एक हिस्ट्रीशीटर को महाराष्ट्र के यवतमाल में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले दो साल से यवतमाल के जांब रोड इलाके में छिपकर रह रहा था. वह वह 2023 में राजस्थान के बाड़मेर जिले में हत्या के एक मामले में नामजद होने के बाद से फरार था. उस पर 25,000 रुपये का इनाम था. पंजाब में जबरन वसूली के एक मामले में भी उसे दोषी ठहराया जा चुका है. पंजाब और राजस्थान में उसके खिलाफ 16 मामले दर्ज हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |