Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मोदी कैबिनेट में मंत्री रहते भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान-अरुण भारती


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली एनडीए सरकार के मंत्री चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। चिराग के बाद उनके बहनोई अरुण भारती ने भी इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि चिराग को किसी सामान्य सीट से चुनाव लड़ना चाहिए। चिराग पासवान के बहनोई और जमुई से सांसद अरुण भारती ने चिराग पासवान के किसी सामान्य सीट से चुनाव लड़ने की बात कही है। इससे पहले चिराग पासवान खुद कई बार यह कह चुके हैं कि वह बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं। पिछले सप्ताह चिराग पासवान ने हाजीपुर में विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही थी।

अरुण भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा "जब नेता पूरे बिहार का है, तो सीट का दायरा क्यों सीमित हो ? कार्यकर्ताओं की यह भी भावना है कि इस बार चिराग पासवान जी बिहार विधानसभा के चुनाव में किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ें। चिराग पासवान अब सिर्फ एक समुदाय की नहीं, पूरे बिहार की उम्मीद हैं।"

चिराग पासवान हाजीपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। चिराग कुमार पासवान वर्तमान मोदी 3.0 कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने 9 जून 2024 को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के रूप मे शपथ ली थी। उन्हें पीएम मोदी का हनुमान भी कहा जाता है। पीएम मोदी के साथ उनके रिश्ते काफी अच्छे हैं और देना हमेशा गर्मजोशी के साथ मिलते हैं।

चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस ने सांसदों को साथ लेकर अलग पार्टी बना ली थी और एनडीए में शामिल हो गए थे। ऐसे में चिराग के खेमे में कोई सांसद नहीं बचा था। इसके बाद उन्होंने लगातार मेहनत की और एनडीए में शामिल होकर अपने नेताओं के लिए टिकट हासिल किया। इसके बाद जनता के बीच अपनी पकड़ बनाई और पार्टी के पांच उम्मीदवारों को जीत दिलाने में सफल रहे। एनडीए की गठबंधन सरकार में उन्हें मंत्री पद भी दिया गया। अब वह पीएम मोदी के करीबी नेताओं में शामिल हैं और उनके पास मंत्रालय भी है। ऐसे में उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना कम हो, लेकिन उन्होंने खुद और अब उनके जीजा अरुण बहनोई ने इसके संकेत दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |