कन्नौज: डांस स्टार चैंप (किड्स) ट्रॉफी के लिए पहला ऑडिशन लिया गया
June 04, 2025
छिबरामऊ/कन्नौज। बनवारी नगर स्थित एसबीवीएस सभागार में डांस दीवाने ग्रुप के द्वारा डांस स्टार चैंप (किड्स) ट्रॉफी के लिए पहला ऑडिशन लिया गया।
मेंटोर सतेंद्र सिंह ने बताया कि पहले ऑडिशन में जहां सनाया, प्रिया,माही ,हर्ष यादव, तान्या शुभांश वेदांशी यादव वेदांशी वर्मा ने सोलो परफॉर्मेंस दिया वहीं देवांशी गुप्ता परी सिंह सजल अयांश ऐश्वर्या वैदिक यादव वर्णिका राधिका वर्मा ने ग्रुप परफॉर्मेंस देकर उपस्थित दर्शकों का मनमोह लिया।संस्था प्रमुख गौरव त्रिपाठी अमर ने बताया कि बच्चों के मानसिक विकास के लिये संस्था की तरफ से इनडोर ऑडिशन कराये जा रहे है।