Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौजः सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु यातायात पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रालियों पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप


कन्नौज। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात कुलबीर सिंह के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफ़ाक़ खां द्वारा मंडी समिति के पास मक्का ढोने वाली ट्रैक्टर ट्रालियों में मानक के अनुरूप रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। साथ ही यातायात प्रभारी द्वारा ट्रैक्टर चालकों को जागरूक कर मक्का लेकर मंडी आने वाले या वापस जाने वाले जो भी ट्रैक्टर चालक रॉन्ग साइड न चलने के लिए बताया गया।

यातायात प्रभारी द्वारा बताया गया कि जलालपुर पनवारा एवं मकरंद नगर की तरफ से आने वाली ट्रैक्टर ट्रालियां गैस गोदाम क्रॉसिंग से पाल चैराहा होकर मंडी समिति जाएगी। कोई भी ट्रैक्टर ट्राली सरायमीरा बस स्टैंड होकर मंडी समिति के लिए नहीं जा सकेंगी। ट्रैक्टर ट्रालियों के कारण तिर्वा क्रासिंग से लेकर रेलवे स्टेशन मोड़ तक जाम लगने की वजह से डायवर्जन किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |