शुकुलबाजारः बारह व्यक्तियों का शांति भंग में हुआ चालान
June 06, 2025
शुकुलबाजार/अमेठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत बारह व्यक्तियों का शांति भंग में चालान किया गया। जिसमें सात महिला समेत पांच पुरुष शामिल है पुलिस का उद्देश्य थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बनाए रखना और किसी भी प्रकार की अशांति को रोकना था। किसी भी अव्यवस्था में शामिल न हों जानकारी के मुताबिक, इन सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई ळें पुलिस ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति बनाए रखना है। भविष्य में ऐसे अभियानों से कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। यह संदेश जाएगा कि प्रशासन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं करेगा। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिनेष कुमार ने जनता से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें। किसी भी अव्यवस्था में शामिल न हों।