Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रयागराज: कला जगत के लिए शुभ संकेत गैलरी से दस पेंटिंग की बिक्री हुई जिसमें से चार पेंटिंग अमेरिका गई


प्रयागराज। खानम आर्ट गैलरी करैली प्रयागराज में खानम आर्ट गैलरी कलेक्शन कला प्रदर्शनी का समापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रदर्शनी में 10 पेंटिंग्स की बिक्री भी हुई है। खास बात यह कि इनमें से चार पेंटिंग्स अमेरिका जा रही हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर अहमद अली, विशिष्ट अतिथि में हमीदिया डिग्री कॉलेज की प्राचार्या नसीहा उस्मानी तथा जजिंग पैनल में शामिल सदस्य राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग के ख्यातिलब्ध कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा, एमिनेंट आर्टिस्ट तलत महमूद तथा कैलीग्राफी कलाकार मुसाब आदिल रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी मेहमानों एवं जजिंग पैनल को बैच लगाकर, पुष्प गुलाब एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की संयोजक एवं गैलरी निदेशक डॉ जाहेदा खानम ने सभी को धन्यवाद दिया और कहा हमारा मिशन कलाकारों की रचनात्मकता को मंच प्रदान करना और हर घर कला को पहुंचाना है। अंत में संचालन कर रहे तलत महमूद ने सभी मेहमानों और प्रतिभागियों का स्वागत व धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रदर्शनी के दौरान आयोजित समर कैंप, लोक कला, कैलिग्राफी व अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं विजेताओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र और पुरस्कार वितरित किए गए ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |