Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन, नवांकुर चित्रकारों की पेंटिंग देख प्रतिभा पर इतरा रहे लोग


बलिया। राज्य ललित कला अकादमी की ओर से तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज की सभागार में तीन बजे से शाम सात बजे तक चल रही है। प्रदर्शनी के दूसरे दिन कला प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपने जनपद के नवांकुर चित्रकारों की पेंटिंग देखकर उनकी प्रतिभा पर इतरा रहे हैं। वहीं नन्हें चित्रकर भी अपनी-अपनी पेंटिंग दिखाने और बताने में पीछे नहीं रह रहे हैं।

कार्यशाला के संयोजक डॉ. इफ्तेखार खान ने बताया कि इस पेंटिंग में बच्चों ने नमामि गंगे, पर्यावरण, गंगा बेसिन, इकोसिस्टम के अंतर्गत बायोडायवर्सिटी से संबंधित पेंटिंग हंस, बगुला, गौरैया, तोता, मैना, बुलबुल,हाथी, घोड़ा, गाय, बैल, ऊंट, जिराफ, शेर, चीता, पर्यावरण संरक्षण, नदी, पर्वत, झरना, तालाब, वेटलैंड एवं ग्रामीण संस्कृतियों को समेटे हुए पेंटिंग्स पनघट, छठ, पूजा, कुम्हार, लोहार, किसान आदि की कलाकृतियों पर नजरें ठहर जा रही है।

कार्यशाला के सहसंयोजक इरशाद अहमद अंसारी, कैफ खान, विनीत मौर्य, अनस, अनम अली प्रशिक्षण देने में भरपूर सहयोग किए। ईशानी, अनिष्का, हर्षित तिवारी, महिनूर, आर्य, अनुग्रह नारायण, ज्योति, हर्षिता, प्रीति,आयत, संपदा, आर्य नंदिनी, आरुसी प्रकाश, अर्पित, अर्पिता, अग्रिम, आयुष, यशान्त, करण राज, आद्रिका, शुभम, दिव्यांश, मायरा, काव्या सिंह, अद्वित आनंद, अर्शिका, वैभवी, सात्विक,वैष्णवी, बिट्टू, आशीर्वाद, अभिराज, दिव्यांशु, निलेश राज, महक, आफिया, फलक, बागीसा, बिट्टू, तैयबा यादि की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |