बलियाः आजादी के बाद आज भी फिरंगी टोला में नहीं पहुंची बिजली
June 13, 2025
बलिया। बैरिया तहसील क्षेत्र के मुरलीछपरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चांददियर के फिरंगी टोला पूर्वा में आज भी बिजली उपलब्ध नहीं है। यहां के करीब 50 परिवारों के 300 मतदाता इस डिजिटल युग में भी ढिबरी जलाकर जीने को विवश है। इसके लिए बहुत प्रयास कर थक चुके ग्रामीणों ने एक बार फिर शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीणों ने बैरिया तहसील पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उप जिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह को पत्रक सौपा।
बता दें की चांददियर ग्राम पंचायत अंतर्गत फिरंगी टोला में आजादी के बाद से अब तक बिजली नहीं पहुंच सका है। पिछले वर्षों आंदोलन हुआ। ग्रामीणों के मांग पर विद्युतीकरण करने का प्रस्ताव किया गया। उस समय गांव में करीब 14 से 18 विद्युत खम्भे लगा दिए गए। लेकिन विद्युत खम्भों पर तार नहीं लगाया गया। आठ वर्ष बीत गया विद्युत खम्भा लगा हुआ है। लेकिन उस पर विद्युत का तार नहीं दौड़ रहा है। ऐसे में फिरंगी टोला के ग्रामीण गर्मियों में पंखे की सपना क्या देखे।यहां के लोग तो रात में अंधेरों से उजाले के लिए ढिबड़ी जलाकर जीवन यापन करने को मजबूर है। आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील बैरिया पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन व बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। ग्रामीणों का कहना है की आजादी के बाद से अब तक ना तो गांव में विद्युतीकरण हुआ। और ना सड़क बना। हम लोग बिजली व सड़क से आज भी महरूम है। पत्रक देने वालों में संतोष शाह, छोटू लाल गोड़, रामाश्रय गोड़, रामबाबू गोड़, सुभाष गोड़, विकेश शाह, चंदन गोड़, संतोष कुमार शाह आदि दर्जनों गोड़ बिरादरी के लोग मौजूद रहे। इस बाबत उप जिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि मामले को दिखा रहा हूं और जल्द से जल्द विद्युतीकरण की व्यवस्था किया जाएगा। हालांकि इस बाबत बैरिया विद्युत उपकेंद्र के सहायक अभियंता अंबुज तिवारी से बात करने पर बताया कि हम फिरंगी टोला के अलावा बिन्द के टोला में भी 30-35 घर विद्युत सेवा से वंचित है। दोनों जगहों के विद्युतीकरण के लिए प्रस्ताव मेरे द्वारा भेजा गया है। लेकिन अभी विद्युतीकरण का कोई योजना नहीं है। कोशिश किया जा रहा है, लेकिन हमें लगता है कि इसमें पांच से छह माह का वक्त लग सकता है।
