Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पक्षियों को उड़ने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं होती, लेकिन आज के समय में पक्षी को भी आसमान देखना पड़ता है-मणिकम टैगोर


ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरीफ करने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे ने पार्टी का सांसद शशि थरूर पर निशाना साधा. इसके बाद तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर ने तंज कसते हुए खरगे को जवाब दिया. इस बहस में अब कांग्रेस एमपी मणिकम टैगोर की भी एंट्री हो गई है. उन्होंने शशि थरूर के पोस्ट का जवाब दिया है.

शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "उड़ने के लिए इजाजत मत मांगो, पंख तुम्हारे हैं और आसमान किसी का नहीं." इस पर मणिकम टैगोर ने कहा तंज कसते हुए कहा, "उड़ने की इजाजत मत मांगो. पक्षियों को उड़ने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं होती, लेकिन आज के समय में एक स्वतंत्र पक्षी को भी आसमान देखना पड़ता है क्योंकि बाज, गिद्ध और चील हमेशा शिकार करते रहते हैं. आजादी मुफ्त नहीं है, खासकर तब जब शिकारी देशभक्ति को पंख की तरह पहनते हैं."

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |