Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ब्राजील ने पीएम मोदी को स्पेशल डिनर के लिए भेजा निमंत्रण, जलभुन गया चीन


ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन होने वाला है. इस बीच खबर आई है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस सम्मेलन के लिए ब्राजील नहीं जाएंगे. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी जाने का प्लान कैसिंल कर सकते हैं. हालांकि अभी तक इसको लेकर ऑफीशियल जानकारी नहीं मिली है. ब्राजील ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्पेशल डिनर के लिए आमंत्रित किया है. कहा जा रहा है कि चीन को इसी बात से मिर्ची लग गई है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेने का प्लान रहे हैं. अगर ऐसा हुआ तो यह एक दशक से अधिक समय में पहला मौका होगा जब वह इस बैठक में भाग नहीं लेंगे. हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने बुधवार को अपनी खबर में कहा कि इसके बजाय, चीनी प्रधानमंत्री और शी के विश्वासपात्र ली क्विंग शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. खबर है कि ब्राजील ने प्रधानमंत्री मोदी को राजकीय रात्रि भोज के लिए निमंत्रण भेजा है.

मॉस्को में क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने बुधवार को घोषणा की, ‘‘रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ब्राजील में आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूस का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वीडियो लिंक के माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लेंगे.’’

ब्रिक्स के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में ब्राजील 6-7 जुलाई को रियो डी जेनेरियो में उसके नियमित 17वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं. इस समूह का विस्तार पांच अतिरिक्त सदस्य देशों मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ किया गया है.

यूक्रेन के अनुरोध पर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत (आईसीसी) द्वारा पुतिन के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट के कारण पुतिन वर्ष 2023 में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए थे.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |