Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न


रामनगरी अयोध्या में आज रामभक्तों का इंतजार खत्म हो गया। अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार सज गया है जिसमें प्रभु श्रीराम के साथ माता सीता, हनुमान, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्नन नजर आ रहे हैं। आज रामदरबार की वैदिनक मंत्रोचार के बीच प्राण प्रतिष्ठा की गई। अभिजीत मुहूर्त में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके साथ ही राम मंदिर के परकोटा पर बने 8 देवी देवताओं के मंदिरों की भी प्राण प्रतिष्ठा की गई। धर्माचार्यों के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंगा दशहरा के मौके पर हुई इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने विग्रह की आरती उतारी। खास बात ये है कि आज ही सीएम योगी का जन्मदिन भी है और आज ही के दिन अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |