Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान! देश मे लोकतंत्र की हत्या और उस पर बार बार आघात करने का कांग्रेस का लम्बा इतिहास - रजनी तिवारी


कन्नौज। भाजपा परिवार द्वारा पी.एस.एम. डिग्री कॉलेज कन्नौज में जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया की उपस्थित में 25 जून को भारतीय लोकतंत्र के काले दिवस के रूप में मनाया एवं मीसा के तहत जेलों में कैद रहे जिले भर के लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मंच पर मंत्री रजनी तिवारी , विधायक सुशील शाक्य ,प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा उपस्थित रहे। वही संचालन जिला महामंत्री हरि वक्स सिंह ने किया। अतिथि के रूप में उपस्थित मंत्री रजनी तिवारी ने ने कहा की देश में लोकतंत्र की हत्या और उस पर बार-बार आघात करने का कांग्रेस का लंबा इतिहास रहा है। आज के ही दिन कांग्रेस के द्वारा लगाया गया आपातकाल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है ।भारतीय लोकतंत्र और राजनीत के सबसे दुखद और काले अध्याय इस दिवस को भारतीय जनता पार्टी काला दिवस के रूप में मानती है और इस आपात काल की घोर निंदा करती है । कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक भविष्य की चिंता के लिए देश पर आपातकाल थोपा था आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस आज संविधान की प्रतियां लेकर घूम रही और देश को गुमराह करने का काम कर रही है आपातकाल में पत्रकारों की लेखनी पर रोक लगा दी गई थी जिन पत्रकारों ने बात नहीं मानी उन्हें जेल में डाल दिया गया , बर्बरता का यह आलम था कि अदालते बंद कर दी गई थी ।हिन्दू त्यौहारों प्रतिबंध लगा दिया गया था इस भ्रष्टाचारी सरकार ने संविधान को कुचलने का काम किया था आज भी जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं वहां यह संविधान को कुचलने का काम कर रही है और आज भी वहां आपातकाल जैसा माहौल है आपातकाल के समय आपातकाल का विरोध करने वालों की हत्या करने का काम इस दमनकारी सरकार ने किया था । आज हमारी मोदीजी सरकार गरीबों को सबल ,महिलाओं को सम्मान और शोषित वंचितों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रही है ।

प्रदेश मंत्री अभीजात मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही कला है । हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है हमारा देश लोकतंत्र की जननी है इस लोकतंत्र की जननी की हत्या करने का काम कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार ने किया था कांग्रेस ने आपातकाल देश की समस्याओं के लिए नहीं अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए देश पर थोप था जब हम लोकतंत्र सेनानियों से इस बर्बरता की बात सुनते हैं तो आंखों में आंसू आ जाते हैं देश में उसे समय गरीबी थी जब युवा गरीबों की आवाज उठाते थे तो उन्हें जेल भेज दिया जाता था। आपातकाल में देश में वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाना अपराध था और ऐसे नारे लगाने वाले युवा क्रांतिकारियों को कांग्रेस की दमनकारी सरकार ने जेल में डालने का काम किया था लेकिन आज भारत में मोदी जी की सरकार और आज भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से देश गूंज रहा है।

वही विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि लोकतंत्र में अगर किसी ने अधिकारों का हनन करने का काम किया है तो वह कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर किया था 21 माह तक आपातकाल देश में लगा रहा और लोकतंत्र की हत्या होती रही आवाज उठाने वालों को जेल भेज दिया गया और युवाओं की जबरदस्ती नसबंदी कराएगी 25 जून आज के दिन आपातकाल देश पर थोपा गया था कांग्रेस से परिवार की राजनीति बचाने के लिए देश पर आपातकाल लगा दिया था और संविधान की हत्या कर दी थी।

वही जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा की वर्ष 1975 में आज ही के दिन 25 जून को तत्कालीन कांग्रेसी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की थी, संविधान का गला घोंटकर लिए गए इस निर्णय से प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गयी, विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया साथ ही जनसंख्या नियंत्रण के लिए जबरन नागरिकों को पकड़कर क्रूरता से सामूहिक नसबंदी करा दी गयी। इसी मौके पर एक प्रेस वार्ता भी की गई प्रेस वार्ता के दौरान सभी नेताओं ने मीडिया से पूछे गए सवालों पर कहा कि आपातकाल में मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और मीडिया के लोगों को जेल भेज दिया था हमारा प्यारा देश उस समय अपनी अभिव्यक्ति को नहीं कह सकता था देश बाद पर परिवारवाद हावी था कांग्रेस सपा जैसी पार्टियों आज भी परिवार बाद में लिप्त है ,संविधान को कुचलने वालेआज संविधान की प्रक्रिया लिए घूम रहे हैं और देश को गुमराह कर रहे हैं जबकि हमारी सरकार मोदी जी के नेतृत्व में संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए देश में गरीब ,मजदूर किसान, नौजवान ,महिला, शोषित और वंचितों के हितों की रक्षा करते हुए देश को विकसित भारत बनाने की ओर अग्रसर है

इस मौके पर रामवीर कठेरिया, हरिवक्स सिंह, अशोक सिंह, शरद मिश्रा, श्यामू राजपूत, मिथलेश बाथम,अभिषेक पांडेय , शिवेंद्र कुमार,विपिन द्विवेदी, विवेक पाठक,संजीव तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

आपातकाल की काले अध्याय की प्रदर्शनी भी इस मौके पर लगाई गई । और लोकतंत्र की हत्या करने वाली सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोकतंत्र सेनानियों को याद करते हुए उनकी याद में कन्नौज ब्लॉक में फलदार वृक्षों का रोपण किया गया।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |