Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः खेती को बनाएं सशक्त और लाभकारी व्यवसाय रूमुख्य सचिव


देवा /बाराबंकी। ग्राम पंचायत कुसुम्भा स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क मंगलवार को एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब किसानों के जीवन और भविष्य को नई दिशा देने के लिए ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत् भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय मनोज कुमार सिंह ने किसानों को प्रेरित करते हुए कहा, खेती को केवल परंपरा न समझें, इसे एक सशक्त और लाभकारी व्यवसाय बनाएं।

मुख्य सचिव ने स्मार्ट एग्रीकल्चर, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड आधारित फसल चयन, संतुलित उर्वरक उपयोग व आईसीटी आधारित खेती के माध्यम से कृषि को आधुनिक बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सफल होंगी, जब हर किसान तक इनका लाभ पहुँचे।

कार्यक्रम में गन्ना विकास, कृषि विज्ञान केंद्र, मत्स्य पालन, पशुपालन, स्वास्थ्य, पंचायती राज, खाद्य प्रसंस्करण समेत कई विभागों ने प्रदर्शनी लगाकर किसानों को उन्नत खेती की विधियों से परिचित कराया। किसानों ने भी पूरी रुचि और उत्साह से भागीदारी की।

इस मौके पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, मुख्य विकास अधिकारी अ. सुदन, पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा जैसे गणमान्य उपस्थित रहे। संचालन आशीष पाठक ने किया।यह आयोजन केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं था, बल्कि गांव-गांव के किसानों के लिए उम्मीद की नई सुबह जैसा रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |