Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः चलती कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, वीडियो वायरल


लखनऊ। लखनऊ के गोमती नगर में शार्ट सर्किट से एक कार में आग लग गई। बता दें कि कार ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई और देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। वहीं यह घटना लखनऊ जिले के गोमतीनगर इलाके में समतामूलक से 1090 चैराहे की तरफ जाने वाले रास्ते पर बुधवार शाम करीब 5 बजे कार से अचानक धुआं निकलने लगा, तभी धुआं निकलता देख वाहन चालक गाड़ी किनारे करके कूद गया और कुछ ही देर में कार से आग की लपटें उठने लगीं। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची और आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं जलती कार का राहगीरों ने वीडियो बनाया, जिस पर वहां पर कुछ समय जाम की स्थिति बनी रही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |