कन्नौज: श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बालश्रम रोकथाम हेतु चलाया जागरूकता अभियान
June 17, 2025
कन्नौज। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अन्तराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर 12 से 17 जून तक अन्तराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध सप्ताह के रूप मनाया जा रहा है। जिसके क्रम में दिनांक 17.06.2025 को बाल श्रम के विरुद्ध आम जनमानस में व्यापक जागरुकता एंव प्रचार-प्रसार के क्रम में जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के नेतृत्व में दिनेश चन्द्र, खण्ड विकास अधिकारी सदर कन्नौज व मनरेगा रोजगार सेवक/मजदूर, थाना ए0एच0टी0 टीम व नवनीत कुमार श्रीवास्तव श्रम प्रवर्तन अधिकारी कन्नौज के द्वारा विकास खण्ड कन्नौज से तिर्वा क्रॉसिंग तक बाल श्रम के विरुद्ध आम जनमानस में व्यापक जागरुकता एंव प्रचार-प्रसार की रैली का आयोजन किया गया। उक्त अभियान के दौरान व्यापार मण्डल पदाधिकारी व दुकानदार आदि के साथ बाल श्रम की रोकथाम हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।