Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुर: न्याय न मिलने पर महिला ने परिवार सहित शुरू की भूख हड़ताल


बीसलपुर/पीलीभीत। मीरपुर ढकरिया गांव निवासी एक महिला ने दबंगों की प्रताड़ना से परेशान होकर न्याय की आस में तहसील परिसर में परिवार सहित भूख हड़ताल शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, जबकि न्यायालय भी उसके पक्ष में निर्णय दे चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार, माया देवी पत्नी कप्तान ने गांव में कुछ जमीन खरीदी थी। उस पर झोपड़ी बनाकर वह अपने परिवार के साथ रहने लगी। महिला का कहना है कि गांव के कुछ दबंगों ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। जब उसने पुलिस से शिकायत की, तो पुलिस ने इसे राजस्व विभाग का मामला बताकर टाल दिया। इसके बाद माया देवी ने सीजीएम कोर्ट में ष्माया देवी बनाम सियारामष् नाम से वाद दायर किया, जिसमें न्यायालय ने महिला के पक्ष में निर्णय दिया और उसे डिग्री भी प्राप्त हो गई।इसके बावजूद दबंगों ने महिला को प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा। थक-हार कर महिला ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए चेतावनी दी थी कि यदि आठ दिन में समाधान नहीं हुआ तो वह भूख हड़ताल शुरू करेगी। समाधान न मिलने पर सोमवार को माया देवी ने तहसील परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |