Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: प्रतिबंध प्रजाति के पेड़ों को काटने के मामले में दो लोगों के विरुद्ध कोतवाली में वनरक्षक ने दी तहरीर


शाहबाद। बुधवार को वन रक्षक अनिल कुमार ने कोतवाली शाहबाद में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि मंगलवार की शाम को 5 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सुहावा के अन्तर्गत प्रतिबंधित नीम व शीशम के वृक्षों का अवैध कटान किया गया है। सूचना पर  पर वनरक्षक अनिल कुमार बीट प्रभारी टांडा व हमराह भागीरथ श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे तो पूछताछ से पता चला कि अब्बास पुत्र रजा अली के निजी खेत में स्थित नीम व शीशाम के वृक्षों का अवैध कटान किया गया है। मौके से साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से खेत में काटे गए वृक्षों को जड़ से उखाड़ दिया गया। काटे गए प्रतिबंध प्रजाति के वृक्षों के बारे में ग्राम वासियों से जानकारी ली गई और खेत मालिक द्वारा बताया गया कि गांव के ही ठेकेदार व एक अन्य व्यक्ति द्वारा उक्त वृक्षों को काटकर ले जाया गया है। समस्त अवैध कटान की मौके से सारी लकड़ी गायब है। तहरीर में मांग की गई है कि उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की के अंतर्गत प्राथमिक  दर्ज की जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |