अमेठीः रक्तदानियों ने किया महा दान
June 15, 2025
अमेठी। गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में ट्रस्ट के बैनर तले रक्तदानियों ने संजय गांधी हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान किया। उद्घाटन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने किया। अमेठी जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने रक्तदानियों की हौसला-अफजाई की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गुप्ता,बृजेश यादव, विकास यादव, कौशलेंद्र सिंह, शैलेंद्र मणि, प्रदीप जायसवाल, किरण गुप्ता सहित कुल 30 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर साहिल मुराद, गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट अमेठी के जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, विधिक सलाहकार एडवोकेट अतुल यादव, मीडिया प्रभारी राजीव शुक्ल,उप सचिव पवन जायसवाल, उपाध्यक्ष विपिन दुबे, सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता, विनोद गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।