Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल


बीसलपुर। शाहजहांपुर मार्ग पर बुधवार को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल 108 एंबुलेंस से नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई गई है।घायल युवक की पहचान दिलावर शाह पुत्र रियासत शाह निवासी गांव टेड़ा श्रीराम थाना बिसंडा के रूप में हुई है। वह बीसलपुर के रोहनिया स्थित गैस एजेंसी से गैस लेने आया था और सड़क किनारे खड़ा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज गति की चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और उसे अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |