Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का हुआ आयोजन


उन्नाव। जिले के शुक्लागंज स्थित मरहला चैराहा के पास सूर्या गैलेक्सी में प्रोफेशनल मीट का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका पर सांसद साक्षी जी महाराज ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पर विधायक सदर पंकज गुप्ता ने सशक्त भारत-सुरक्षित भारत पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार रखा। सांसद डॉ साक्षी महाराज ने कहा विकसित भारतश् सिर्फ एक योजना नहीं, एक सपना है। वो सपना जिसका मतलब केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के सपनों और उम्मीदों का प्रतिबिंब है। श्विकसित भारतश् मतलब हर गांव, हर शहर, हर घर में खुशहाली, समृद्धि और समान अवसर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा श्विकसित भारत हेतु दिए गए पंच प्रण, श्विकसित भारतश् का लक्ष्य, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और नागरिक कर्तव्य देश की प्रगति के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत हैं। ये प्रण हमें जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देते हैं। इन्हें अपनाकर ही हम एक मजबूत, आत्मनिर्भर और श्विकसित भारतश् का निर्माण कर सकते हैं।

साथ ही प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उल्लेखित 11 संकल्प भारत को विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का मार्गदर्शन है। इनमें कर्तव्य पालन, समावेशी विकास, भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस, कानून के शासन का सम्मान, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, वंशवादी राजनीति का अंत, संविधान का सम्मान, आरक्षण की सुरक्षा, महिलाओं के नेतृत्व में विकास, राज्य के विकास से राष्ट्र का विकास, एक भारत, श्रेष्ठ भारत शामिल हैं। ये संकल्प हमें देश के हर क्षेत्र में समर्पित होकर काम करने की प्रेरणा देते हैं।

अवधेश कटियार ने कहा आज मोदी सरकार ने नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ा कार्य किया है। आंतरिक और बाह्य दोनों प्रकार की सुरक्षाओं को मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया है। दुश्मनों को एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर से अभूतपूर्व जवाब दिए जा रहे। आज का भारत चिट्ठी नहीं लिखता, बल्कि जवाब देता है।विधायक पंकज गुप्ता ने कहा इतिहास कोई ऐसा नेता है जिसने एक दिन की छुट्टी नहीं ली वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं वह बिना रुके हमारे लिए कार्य करते हैं भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा का कार्य करता है सेवा करने के लिए ही भाजपा सत्ता में आती है कोराना काल में कोई नहीं निकला केवल भाजपा कार्यकर्ता सेवा कर रहे थे।पहले आतंकियों का मनोबल बढ़ा रहता था पहले भ्रष्टचार में सरकार की लिप्तता थी 2014 के बाद हमारे विचारों में परिवर्तन आया हमने जवाब देने का कार्य किया। भ्रष्टाचार का 11 वर्षों के कार्यकाल में एक मामला नहीं है।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आशीष वाजपेई अटल ने किया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभान शंकर दीक्षित निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार विधायक पंकज गुप्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा भगवती प्रसाद रावत जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा अभियान संयोजक जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन कार्यक्रम संयोजक आशीष बाजपेई अटल आईटी संयोजक अवनीश शुक्ला दीपांकर मिश्रा बड़ी संख्या में अधिवक्ता, डॉक्टर, प्राध्यापक, शिक्षक, इंजीनियर, सीए, सीएस, व्यवसाई शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |