प्रतापगढः डोर टू डोर गीला कचरा एवं सूखा कचरा का कलेक्शन का चलाया गया अभियान
June 25, 2025
प्रतापगढ़। विकास खण्ड सदर के ग्राम पंचायत टेऊगा में जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे द्वारा डोर टू डोर गीला कचरा व सूखा कचरा कलेक्शन करने का अभियान प्रारम्भ किया गया। इस अभियान में ग्राम वासियों के साथ-साथ सहायक विकास अधिकारी (पं०) सदरध्अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, ग्राम पंचायत टेऊगा के साथ-साथ ग्राम पंचायत चैखड़पुरे अन्ती, चकवनतोड़, गढई चकदेइया, पूरेमाधव सिंह, जहनईपुर के प्रधानगण तथा विकास खण्ड स्तर पर कार्यरत खण्ड प्रेरक, ग्राम पंचायत सचिव एवं सफाईकर्मी आदि उपस्थित रहें। ग्राम वासियों की उपस्थिति में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा लगभग 25 घरों में स्वयं उपस्थित होकर घर के गृहणियों को घर से निकलने वाले गीला कचरा व सूखा कचरा को अलग-अलग डिब्बे में रखने के लिये प्रेरित किया गया व प्रतिदिन ई रिक्शा लेकर आने वाले कर्मी को गीला कचरा व सूखा कचरा ई-रिक्शा में डाले जाने हेतु अवगत कराया गया। ग्रामीणों द्वारा स्वच्छता के प्रति ग्राम पंचायत में इस कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये ग्राम पंचायत को साफ-सुथरा रखने तथा इस कार्य में सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।
