Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः नगर पालिका परिषद बेल्हा के क्षेत्रान्तर्गत अधिष्ठापित अवैध होर्डिंग व यूनिकपोल को हटाने की हो रही है कार्यवाही


प्रतापगढ़। जिले में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बेल्हा राकेश कुमार ने बुधवार को बताया है कि नगर पालिका परिषद बेल्हा क्षेत्रान्तर्गत अधिष्ठापित अवैध होर्डिंग व यूनिकपोल को चिन्हित करते हुये हटाये जाने का कार्य किया जा रहा हैं सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक से बने सामग्रीध्पालीथीन आदि को जब्त करते हुये जुर्माना वसूला जा रहा हैं वर्षा ऋतु में सम्भावित जल भराव की समस्या के दृष्टिगत नगर क्षेत्रान्तर्गत समस्त 25 वार्डो में स्थित नालाध्नालियों की रोस्टर के अनुसार नाला क्लीनिंग मशीन, जेसीबी व मैनपावर द्वारा सिल्ट निकलवाई जा रही है। निकाली गयी सिल्ट के निस्तारण पश्चात् ब्लीचिंग पाउडर, एन्टी लार्वा आदि का छिड़काव अच्छे से कराया जा रहा है। गर्मी के दृष्टिगत नगर में खराब पड़े इण्डिया मार्का-2 हैण्डपम्प की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |