प्रतापगढः लोकल फॉल्ट के चलते आपूर्ति ठप होने से हलाकान हो रहे लोग
June 24, 2025
लालगंज/प्रतापगढ़। लालगंज तहसील क्षेत्र के भटनी स्थित 33ध्11 विद्युत उपकेंद्र में सोमवार की देर रात से मंगलवार को दोपहर तक आपूर्ति न होने से कई गांव घुप अंधेरे में हो गये। उपकेंद्र में लोकल फाल्ट या अन्य तकनीकी खराबी के कारण रात करीब एक बजे अचानक आपूर्ति ठप हो गयी। इससे जगदगुरू धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी जन्मस्थली समेत क्षेत्र के दर्जनों गांवो व पुरवों में अंधेरा छा गया। विभागीय कर्मचारियों की मशक्कत से किसी तरह मंगलवार को लगभग बारह बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं मंगलवार को दिन में बारिश होने से लालगंज बाजार में भी घंटो बिजली आपूर्ति बाधित देखी गयी। इसके चलते तहसील व दीवानी न्यायालय में कामकाज भी प्रभावित हुआ दिखा। शाम करीब पांच बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इधर पखवारे भर से कस्बाई एवं ग्रामीण क्षेत्रों मंे लोकल फाल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति का ठप होना रोजमर्रा की समस्या में तब्दील है। आपूर्ति में बाधा को लेकर व्यापारियों व अधिवक्ताओं का आक्रोश भी बढ़ता देखा जा रहा है।